फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cime In Dehradun: नदी किनारे खड़ा था युवक, तीन लोग आए और गोली मारकर भाग गए, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 28 Aug 2022 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसओ प्रेमनगर दीपक रावत ने बताया कि किश्नी पंडित ने शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे केहरी गांव में बताया था कि वह नदी किनारे खड़ा था, तभी उसे तीन लोगों ने गोली मार दी और भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात खुद को गोली चलाने वाले युवक सन्नी दून अस्पताल के आईसीयू में उपचार क? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर क्षेत्र में नदी किनारे खड़े एक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली युवक की कलाई के आर-पार हो गई। घायल अवस्था में युवक को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन

युवक ने तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस गोली मारने की बात को संदिग्ध मान रही है।

बताया जा रहा है कि जिन तीन लोगों पर आरोप है, वे घटना के वक्त घर पर मौजूद थे। घायल युवक की पहचान पूनमगढ़ निवासी किश्नी पंडित के रूप में हुई है। एसओ प्रेमनगर दीपक रावत ने बताया कि किश्नी पंडित ने शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे केहरी गांव में बताया था कि वह नदी किनारे खड़ा था, तभी उसे तीन लोगों ने गोली मार दी और भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पढ़ें मौसम से जुड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ ने बताया कि जिन तीन लोगों पर आरोप है, उनसे पूछताछ की गई है। तीनों घर पर मौजूद थे। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इधर, युवक ने घायल अवस्था में पुलिस को देहरादून आने का कारण भी नहीं बताया है। उसने सिर्फ इतना कहा कि नदी किनारे खड़ा होना उसे अच्छा लगता है। वह शुक्रवार को ही देहरादून आया था। उसका इन लोगों से विवाद था या नहीं, इस बारे में भी उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें