प्रदेश में फिलहाल 892 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। नैनीताल में 371 और देहरादून जिले में 339 सक्रिय मामले हैं।
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 136 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 142 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में 892 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 2129 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों में 136 कोरोना संक्रमित पाए गए।
नैनीताल जिले में सबसे अधिक 59 संक्रमित मिले हैं। देहरादून में 40, उत्तरकाशी में 16, पिथौरागढ़ में पांच, ऊधमसिंह नगर में चार, अल्मोड़ा व पौड़ी में तीन-तीन, हरिद्वार व टिहरी में दो-दो, चंपावत व रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।
बागेश्वर व चमोली जिले में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। संक्रमितों की तुलना में 142 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। 892 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। नैनीताल में 371 और देहरादून जिले में 339 सक्रिय मामले हैं।