फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 346 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, दो की मौत, हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी भी संक्रमित

Tue, 02 Aug 2022 09:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए 346 नए मामलों में सर्वाधिक 188 देहरादून के हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 346 नए संक्रमित मिले हैं जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना की संक्रमण दर भी बढ़कर 11 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। देहरादून में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए 346 नए मामलों में सर्वाधिक 188 देहरादून के हैं। इसके अलावा, हरिद्वार के 53, नैनीताल के 40, उत्तरकाशी के 21, अल्मोड़ा के आठ, पौड़ी और टिहरी में सात-सात, ऊधमसिंह नगर में छह, बागेश्वर और चमोली में पांच-पांच, रुद्रप्रयाग के तीन, चंपावत के दो और पिथौरागढ़ का एक मामला शामिल है। जबकि तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें एम्स ऋषिकेश, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और एसटीजीएच हल्द्वानी का एक-एक मरीज शामिल है। वहीं मंगलवार को प्रदेश में 35,178 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली।

कोरोना संक्रमण की दर 11.91 प्रतिशत

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर भी तेजी से बढ़ती जा रही है। दो जुलाई को प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 3.21 प्रतिशत थी जो कि 15 जुलाई को बढ़कर 6.95 पहुंच गई थी। मंगलवार को संक्रमण की दर 11.91 प्रतिशत दर्ज की गई।

Uttarakhand: मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एसओपी, सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

कोरोना के 1925 एक्टिव केस

प्रदेश में मंगलवार को 85 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। अब 1925 एक्टिव केस हैं। इनमें सर्वाधिक 1137 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा नैनीताल के 274, हरिद्वार के 155 मामले शामिल हैं। सबसे कम सात एक्टिव केस पिथौरागढ़ के हैं।

हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी संक्रमित

हरिद्वार की जिला जेल में 43 कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जेल में 28 व 29 जुलाई को हेपेटाइटिस की जांच के लिए लगाए गए शिविर में कैदियों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जिनकी गजांच रिपोर्ट 43 कैदियों आई है। जेल अधीक्षक मनोज आर्य का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी है। जिला सर्विलांस ऑफिसर पंकज जैन ने बताया कि 43 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें