फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: एक दिन में कोरोना के 154 मरीज मिले, एक की मौत, 388 हुए सक्रिय मामले

Fri, 21 Apr 2023 09:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Corona Update:  हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा है। हालांकि इस दौरान 101 संक्रमित ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। 1 जनवरी 2023 के बाद पहली बार संक्रमितों का आंकड़ा 150 पार पहुंच गया है। 24 घंटे में 154 संक्रमित मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 80 लोग संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


Uttarakhand:  कोरोना संक्रमित पांच माह के बच्चे की हल्द्वानी में मौत, प्रदेश में लगातार बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 1014 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 154 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 80, नैनीताल में 21, हरिद्वार में 17, ऊधमसिंह नगर में 9, पौड़ी व चमोली में 7-7, बागेश्वर में 5, अल्मोड़ा व चंपावत में 3-3, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।

वहीं, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा है। हालांकि इस दौरान 101 संक्रमित ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में 388 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें