फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: पांच जिलों में 29 नए संक्रमित मिले, 201 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Tue, 13 Sep 2022 07:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। फिलहाल प्रदेश में 201 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि संक्रमितों की रिकवरी दर 95.88 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.42 दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम गई है।  बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश के पांच जिलों में 29 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। मंगलवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 85 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 201 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि सोमवार को प्रदेश में 258 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 2020 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 29 मामलों में देहरादून में 17, अल्मोड़ा, पौड़ी और हरिद्वार में दो-दो व नैनीताल में छह संक्रमित मरीज शामिल हैं।

Dengue:  देहरादून जिले में लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, दो मरीज अस्पताल में भर्ती, 120 पहुंची संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमिसंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.88 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.55 प्रतिशत से घटकर 1.42 दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें