फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शिमला में मिले दो दिन से लापता चंपावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल, पुलिस ने ली राहत की सांस

Tue, 13 Sep 2022 03:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत

सार

बता दें कि चंपावत जिले के एसडीएम सदर अनिल चन्याल बीते दो दिनों से लापता थे। चन्याल 10 सितंबर को पंत जयंती के कार्यक्रम में मौजूद थे लेकिन उसी दिन दोपहर बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
चंपावत में एसडीएम सदर अनिल चन्याल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन से लापता चल रहे उत्तराखंड के चंपावत जिले के एसडीएम सदर अनिल चन्याल के संबंध में पुलिस को जानकारी मिल गई है। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि एसडीएम से बात हो गई है। वे शिमला में हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे इलाज के लिए आकस्मिक रूप से चले गए थे। 

विज्ञापन


Pauri: जीबी पंत संस्थान घुड़दौड़ी के बर्खास्त कुलसचिव को एसआईटी ने किया गिरफ्तार, वित्तीय अनियमितताओं का आरोप
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि सुबह एसडीएम की लोकेशन ट्रेस की गई थी। जिससे उनकी लोकेशन शिमला में मिली थी। इसके बाद उनसे संपर्क साधने का प्रयास किया गया। 

शनिवार दोपहर बाद से नहीं हुआ था संपर्क

एसडीएम चन्याल 10 सितंबर को पंत जयंती के कार्यक्रम में मौजूद थे लेकिन उसी दिन दोपहर बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 10 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और रविवार अवकाश होने से कार्यालय भी बंद थे। इसलिए अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि वे यहां से कब और कहां गए। चन्याल चंपावत में सितंबर 2021 से तैनात हैं। पांच साल पहले भी वह टनकपुर और पाटी में इसी पद पर रह चुके हैं। 

ट्रैकिंग एंड लांग ड्राइवर इज ऑलसो ए पीस ऑफ माइंड... 

एसडीएम अनिल चन्याल के रहस्यमय ढंग से गायब होने से कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर ऐसी क्या वजह थी कि एक जिम्मेदार प्रशासनिक अफसर को इस तरह का व्यवहार करना पड़ा। काम की अधिकता की वजह से मानसिक शांति का जिक्र उनकी एक फेसबुक पोस्ट में झलकता है। एसडीएम चन्याल सोशल मीडिया में खासे सक्रिय रहते हैं उनकी आखिरी फेसबुक पोस्ट नौ सितंबर को साढ़े नौ बजे की थी। इसमें उन्होंने लिखा था 'ट्रैकिंग एंड लोंग ड्राइवर इज ऑलसो ए पीस ऑफ माइंड...'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें