फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona: ड्रोन से 40 मिनट में उत्तरकाशी भेजी वैक्सीन की 400 डोज, पहली बार किया गया सफल ट्रायल

Wed, 11 Jan 2023 08:55 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोविड के मद्देनजर भी ड्रोन टेक्नोलॉजी काफी कारगर साबित होगी। स्वास्थ्य विभाग ऐसी सभी जगहों पर ड्रोन की मदद से दवाएं व वैक्सीन पहुंचाएगा जहां दवाइयों या वैक्सीन को सड़क मार्ग से पहुंचाने में काफी समय लगता है।
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग ने टिटनेस और डिप्थीरिया की वैक्सीन की 400 डोज 40 मिनट में ड्रोन से उत्तरकाशी भेजने का सफल ट्रायल किया। स्वास्थ्य मंत्री ने अब दुर्गम इलाकों तक कोविड वैक्सीन की डोज भी ड्रोन से भेजने की घोषणा की है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि आईटीडीए की सहायता से ड्रोन से डिप्थीरिया टिटनेस (डीपीटी) व पेंटा की 400 डोज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय उत्तरकाशी पहुंचाई गई हैं।

अमूमन सड़क मार्ग से 5-6 घंटे का समय लगता है। उन्होंने बताया कि इस सफलतापूर्वक परीक्षण के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश के सुदूर इलाकों में ड्रोन से ही कोविड वैक्सीन पहुंचाने को कहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Joshimath Landslide: आज ढहाए जाएंगे असुरक्षित भवन, कल विरोध के चलते टल गई थी कार्रवाई, एजेंसियों ने जमाया डेरा
विज्ञापन


बताया कि दवाइयों या वैक्सीन को सड़क मार्ग से पहुंचाने में काफी समय लगता है। कभी-कभी आपदा के कारण भी दवाई पहुंचाने में परेशानी होती है। लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग ऐसी सभी जगहों पर ड्रोन की मदद से दवाएं व वैक्सीन पहुंचाएगा। कोविड के मद्देनजर भी ड्रोन टेक्नोलॉजी काफी कारगर साबित होगी। सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि प्रदेश के सभी चिकित्सा इकाइयों में वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखेंगे ताकि पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण सुलभ तरीके से पूरा हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें