फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कांग्रेस के चुनावी तरकश में होंगे पेपर लीक और मंदिरों में चढ़ावा चोरी के मुद्दे, बनाई रणनीति

Mon, 13 Jul 2026 08:27 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने भाजपा को घेरने के लिए अपने चुनावी एजेंडे को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी पेपर लीक, मंदिरों में चढ़ावे की चोरी, बेरोजगारी, पलायन, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से जनता के बीच ले जाएगी। 
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस ने चुनावी तरकश में पेपर लीक, मंदिरों में चढ़ावा चोरी के बाण सजा दिए हैं। अब पार्टी ने मुद्दों को धार देकर जनता के बीच जाने की रणनीति बनाई है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 2027 के चुनाव के लिए पेपर लीक और मंदिरों में चढ़ावा चोरी को बड़ा मुद्दा बनाने के लिए संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा बेरोजगारी, रोजगार के लिए युवाओं का पलायन, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी भाजपा को घेरने की रणनीति तैयार की है। कांग्रेस का मानना है कि ये मुद्दे आम जनता से सीधे जुड़े हैं। इन मुद्दों को उठाकर जनता के बीच जाएगी।

पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के दिशानिर्देश दिए जेईई, सीबीएसई पेपर लीक प्रकरण पर पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम चलाया गया है। इसकी शुरूआत कोटा में युवाओं के साथ संवाद से किया। अब पेपर लीक मुद्दे को धार देने के लिए राहुल गांधी उत्तराखंड आ रहे हैं। उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले को कांग्रेस मुद्दा बनाएगी।

उत्तराखंड में सत्ता वापसी के लिए सक्रिय है राष्ट्रीय नेतृत्व

उत्तराखंड की सियासत में सत्ता का सूखा खत्म करने के लिए कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व काफी सक्रिय है। 2017 व 2022 के चुनाव में मिली करारी हार बदला लेने के लिए प्रदेश नेताओं के साथ पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। राष्ट्रीय स्तर के नेता पार्टी की रणनीति को धार देने व कार्यकर्ताओं को जोशी भरने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: प्रदेश में ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे सहित 100 सड़कें बंद, आज पहाड़ों में भारी बारिश का अलर्ट

पार्टी के पास मुद्दों की कमी नहीं है। 10 साल से प्रदेश की जनता भाजपा के शासन को देख रहे हैं। अब तक प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी से मजबूती के साथ चुनावी लड़ाई लड़ रही है।-गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें