फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ‘शुद्धिकरण’ मामले को लेकर कल कांग्रेस का सीएम आवास कूच, प्रदेश प्रभारी सैलजा कुमारी पहुंचीं दून

Sun, 06 Sep 2026 12:51 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल के ‘शुद्धिकरण’ का मामला सामने आया था। इसके बाद से ही कांग्रेस में उबाल है। अब कांग्रेस ने देहरादून में सीएम आवास कूच का एलान किया है।
विज्ञापन
कुमारी सैलजा पहुंचीं दून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस सोमवार को सीएम आवास का घेराव करेगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस ने घेराव कार्यक्रम के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने देहरादून पहुंचकर परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल शुद्धिकरण मामला तूल पकड़ रहा है। प्रदेश के सभी पुलिस थानों में तहरीर देने पर भी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न करने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध कांग्रेस आक्रामक है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव करेगी, इसमें प्रदेशभर के पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उत्तराखंड राजनीति: अशुद्ध मानसिकता का शुद्धिकरण करने की जरूरत, पूर्व सीएम हरीश रावत का भाजपा पर पलटवार
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के लोगों की भावना के विश्वासघात किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद अपने ही लोगों से शुद्धिकरण कराया। आगामी चुनाव के लिए भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना रही है।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सहप्रभारी मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह, गरिमा दसोनी, महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

पार्टी में शामिल होंगे कई लोग

सीएम आवास घेराव से पहले कांग्रेस में कई लोग शामिल होंगे। पूर्व दर्जाधारी रामकुमार वालिया भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने पिछले दिनों भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें