प्रभारी के सवाल पर प्रीतम ने साधी चुप्पी
पर्यवेक्षक से बातचीत के बाद प्रीतम से मीडिया ने प्रभारी के संबंध में सवाल पूछे तो उन्होंने चुप्पी साध ली। जबकि इससे पहले वह खुलकर प्रभारी देवेंद्र यादव की खिलाफत करते रहे हैं। इस दौरान प्रीतम और तमाम विधायक कांग्रेस भवन के पास स्थित पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के मकान में जुटे रहे। सूत्रों के अनुसार प्रीतम सहित तमाम विधायकों ने प्रभारी को बदले जाने और उनके मैनेजमेंट पर सवाल उठाए हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक नेता ने कहा कि प्रभारी विधायकों का फोन भी उठाना उचित नहीं समझते हैं।
ये भी पढ़ें....Chardham Yatra 2023: पैदल यात्रा करने वाले साधु-संतों का ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, इस बार यहां खुलेंगे काउंटर
हाजिरी लगाकर चले गए प्रभारी देवेंद्र यादव
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव सुबह पर्यवेक्षक के साथ कांग्रेस भवन आए तो जरूर थे, लेकिन कुछ देर बाद यशपाल आर्य के साथ बैठकर कांग्रेस भवन से चले गए। बताया जा रहा है कि पर्यवेक्षक की तरफ से ही प्रदेश प्रभारी को संकेत दिए गए थे कि वह बैठक में मौजूद नहीं रहें। जबकि पहले कहा गया था कि जिलाध्यक्षों के साथ होने वाली बातचीत में प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।