फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस परिवार: थोड़ा प्यार, थोड़ी तकरार

Fri, 11 Apr 2014 02:02 PM IST
लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदासैंण से कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत के दौरान कई रोचक और चुटीले संवाद भी सुनने को मिले। कांग्रेसी नेताओं का आपसी प्यार दिखा तो तकरार और रार भी झलकी।
विज्ञापन


सांसद सतपाल महाराज के करीबी माने जाने वाले क्षेत्रीय विधायक डॉ. एपी मैखुरी ने सभा को संबोधित किया तो सीएम हरीश रावत को शेर-ए-उत्तराखंड बताया।

लेकिन पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के साथ सांसद सतपाल महाराज को भी आदरणीय कहकर दोनों के प्रति अपने लगाव को सार्वजनिक किया।

बहुगुणा की वजह से रावत असहज

मैखुरी ने क्षेत्र के विकास में महाराज और बहुगुणा को भी हिस्सेदार बताकर मंच पर मौजूद हरीश रावत को थोड़ा असहज कर दिया। मौके की नजाकत भांपते हुए सीएम ने भी कहा कि खैरियत के लिए मैखुरी को प्रणाम करना होगा। मैखुरी डिप्टी स्पीकर भी हैं।

सीएम ने कहा कि अभी उनकी जुबान और हाथ बंधे हैं, लेकिन पांव खुले हैं। सभा में मौजूद पौड़ी के कांग्रेसी प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी कहां पीछे रहते। कहा कि मैखुरी उन्हें (हरक को) नेता मानते हैं लेकिन सतपाल महाराज के सामने मानें तो बात बने।
विज्ञापन

खैरियत के लिए मैखुरी को प्रणाम

खैरियत के लिए मैखुरी को प्रणाम करना होगा। महाराज के सामने तो इन्होंने कुछ नहीं बोला, लेकिन हमारे सामने इनका मुंह पूरा खुला हुआ है। यदि मैं मैखुरी को साथ नहीं लाऊंगा तो ये मुझे निकाल देंगे।

मैखुरी हमारे कांग्रेस परिवार की जेठानी और जीतराम (थराली विधायक) देवरानी हैं। दोनों बहुओं को साथ रखकर ही घर की उन्नति की जा सकती है।

मैखुरी मुझे अपना नेता मानते हैं, लेकिन यह सतपाल महाराज के सामने मुझे अपना नेता मानें तो बात बने।
-हरक सिंह रावत, नंदासैण की जनसभा में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें