फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को महाराज के मास्टर स्ट्रोक का भरोसा

Fri, 11 Apr 2014 10:56 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को करारा झटका दे चुके गढ़वाल के पूर्व सांसद सतपाल महाराज अब गढ़वाल की ओर रुख करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


महाराज इस समय प्रत्याशी की बजाय स्टार प्रचारक की भूमिका में हैं और भाजपा की जगह कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। फिलहाल महाराज भाजपा के पीएम इस वेटिंग नरेंद्र मोदी की जनसभाओं में व्यस्त हैं।

महाराज के आने का है इंतजार
गढ़वाल सीट पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी और कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह मैदान में हैं। इन दोनों की वजह से गढ़वाल सीट पर मुकाबला कांटे का हो गया है। ऐसे में महाराज की उपस्थिति इस मुकाबले को और अधिक रोचक बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज के तरकश में हैं सारे तीर

महाराज के तरकश में वे सारे अस्त्र-शस्त्र हैं जो चुनाव में काम आते हैं। महाराज कर्णप्रयाग रेल परियोजना को लेकर मुखर हैं। गैरसैंण के मुद्दे पर भी वे जनमत की ओर खड़े दिखाई देते हैं। मंत्री प्रसाद नैथानी की वजह से महाराज को पीडीएफ का भी कुछ हद तक साथ मिलता है।

आखिरी चरण में होगा पौड़ी का रुख
फोन पर हुई वार्ता में महाराज ने कहा कि दार्जलिंग में हुई सभा में मोदी ने हिमालय विकास प्राधिकरण के गठन का ऐलान किया है और इसका फायदा उत्तराखंड को भी मिलेगा, इस बात को वे उत्तराखंड की जनसभाओं में दोहराने की तैयारी में हैं।

महाराज के रुख से जाहिर है कि गढ़वाल संसदीय सीट पर चुनाव का अंतिम चरण खासा दिलचस्प होगा। महाराज इसी दौर में गढ़वाल सीट का दौरा करने की योजना भी बना रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि पार्टी जो भी कार्यक्रम तय करेगी, वह उन्हें मान्य होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें