प्रेम चंद्र अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग
करन माहरा ने अंदेशा जताया कि हर बार की तरह इस बार भी भाजपा आलाकमान इस मामले का संज्ञान होने के बावजूद अनदेखा कर देगा, क्योंकि भाजपाइयों का सौ खून माफ है। इधर, पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग करते हुए दोषी मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जिन के कंधों पर राज्य की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है, जब वही आम जनता के साथ मारपीट कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, तो प्रदेश में कैसे कानून का राज रहेगा। वहीं, पार्टी उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी इस मामले में प्रेमचंद अग्रवाल की निंदा की है।