फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही सरकार में कांग्रेस ने छेड़ी लालबत्ती पर जंग

Sat, 04 Jun 2016 04:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo
विज्ञापन
सरकार और कांग्रेस संगठन के बीच तमाम मुद्दों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दो दिन पूर्व सरकार पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अब लालबत्ती बांटने को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि सरकार की ओर से लालबत्ती बांटते समय पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। इस मुद्दे पर उन्होंने छह जून को सभी जिलाध्यक्षों को देहरादून भी बुलाया है।

लालबत्ती पर शुरू हुआ विरोध
सरकार ने दो दिन पूर्व दर्जनभर विधायकों को लालबत्ती से नवाजा है। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। किशोर उपाध्याय ने साफ तौर पर कह दिया है कि लालबत्ती बांटते समय मुख्यमंत्री हरीश रावत और सरकार को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री या फिर सरकार के स्तर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होगी तो इसके दूरगामी परिणाम नजर आएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने छह जून को सभी जिलाध्यक्षों की बैठक भी बुलाई है। जिसमें इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी। उपाध्याय का कहना है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूरी तरह सफाया करना है तो पार्टी पदाधिकारियाें, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना ही होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें