फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रचार रथ से प्रदेश अध्यक्ष ही गुम

Fri, 06 Jan 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
harish rawat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस और सरकार के रिश्तों में जब भी सब ठीक है के दावे किये जाते हैं, तभी कोई न कोई घटना उनके रिश्तों की खटास को उजागर कर देती है।
विज्ञापन


अब विधानसभा चुनाव प्रचार में उतारे गए उन चार प्रचार रथों को ही लें जिनकी वजह से एक बार फिर संगठन और सरकार के रिश्ते सवालों के घेरे में आ गए। इन रथों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की फोटो गायब है। इन रथों का जैसे ही कांग्रेस भवन में पदार्पण हुआ तो वहां मौजूद पार्टी नेता उनमें अध्यक्ष की फोटो गायब देखकर चिंता में डूब गए। 

बता दें कि बुधवार को सीएम हरीश रावत ने इन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बृहस्पतिवार की सुबह ये चारों रथ कांग्रेस भवन के परिसर में खड़े हो गए। यूपी के नंबर वाले इन वाहनों में लगे फ्लैक्स पर मुख्यमंत्री हरीश रावत की फोटो चस्पा है। इन पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भी चित्र हैं।
विज्ञापन


मगर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का फोटो नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष का चित्र न होने पर जब ये सवाल उठे कि प्रचार रथ किसके हैं, तो वहां मौजूद कांग्रेसी असहज हो गए। उनसे न हां कहते बना ना कहते। पार्टी का प्रचार रथ कहते तो उनमें प्रदेश अध्यक्ष का फोटो क्यों नहीं लगा, इसका जवाब देते नहीं बनता।
विज्ञापन


यदि सरकार का बताते हैं तो आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता है। आलम यह था कि कुछ देर कांग्रेस भवन में खड़े रहने के बाद ये वाहन वहां से कूच कर गए। इन वाहनों पर कांग्रेस पार्टी के ही नारे लिखे हैं। मसलन, ‘दिल की सुनों, कांग्रेस को चुनों’,  ‘मैं नहीं हम’।

कांग्रेस भवन में प्रचार रथ आए थे। पार्टी अध्यक्ष का फोटो होना चाहिए था। त्रुटिवश छूट गया, जिसे सुधार दिया जाएगा।
- दीप बोहरा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें