फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Politics: करन माहरा बोले- कांग्रेस को लीडर बेस्ड से कैडर बेस्ड पार्टी बनाएंगे

Fri, 16 Sep 2022 10:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

माहरा ने कहा कि हम सभी के लिए पार्टी पहले, कार्यकर्ता दूसरे और और नेता तीसरे स्थान पर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी पूर्व की भांति जम्बो आकार की नहीं होगी, इसे बहुत सीमित और सूक्ष्म बनाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड कांग्रेस को लीडर बेस्ड से कैडर बेस्ड पार्टी बनाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कार्यकर्ता अपने से बडे़ सभी नेताओं का आदर करें, लेकिन गुटों में बंटने से परहेज करें। तभी पार्टी का भला हो सकता है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी के लिए पार्टी पहले, कार्यकर्ता दूसरे और और नेता तीसरे स्थान पर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी पूर्व की भांति जम्बो आकार की नहीं होगी, इसे बहुत सीमित और सूक्ष्म बनाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता और प्रदेश रिर्टनिंग ऑफिसर (पीआरओ) जीसी चंद्रशेखर एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पीसीसी सदस्यों की पहली बैठक आयोजित की गई।

Cm Dhami B'day: हारकर जीतने वाले सियासी बाजीगर बने धामी, लोग कहते हैं- फ्लॉवर नहीं फायर भी हैं पुष्कर
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के मनोनयन का पूरा अधिकार अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सभी पीसीसी डेलिगेट्स से अपेक्षा की कि वह कांग्रेस की विचारधारा, रीति नीति एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। माहरा ने कहा कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों का नैतिक दायित्व है कि वह कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करें और उनके मनोबल को किसी कीमत पर गिरने न दें। माहरा ने जिला कांग्रेस कमेटियों एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की ओर से सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


पीआरओ जीसी चंद्रशेखर ने कहा कि आज भाजपा विपक्षी दलों के नेताओं को डरा-धमकाकर एवं खरीद फरोख्त करके अपने दल में शामिल तो करा रही है, लेकिन यदि दलबदल करने वाले इन नेताओं की पृष्ठभूमि खंगाली जाए तो पता चलेगा कि सभी अवसरवादी, अनैतिक कार्यों में संलिप्त और भ्रष्ट हैं। ईमानदार और साफ छवि का व्यक्ति कांग्रेस पार्टी छोड़कर नहीं जा रहा है। बैठक में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व काबिना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, नवप्रभात, विधायक विक्रम सिंह नेगी, फुरकान, मदन बिष्ट, सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक रंजीत रावत, उपध्याक्ष सूर्यकांत धस्माना, पीसीसी सदस्य अल्कापाल ने संगठन की मजबूती पर अपने सुझाव रखे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें