राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से भी पेशकश लेकर मुलाकात करेंगे
पूर्व सीएम रावत ने कहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद से इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से पास अपनी पेशकश लेकर मुलाकात करूंगा। उन्होंने कहा, ऐसी कोई पेशकश नहीं है, जिससे किसी को नाराज होने की जरूरत है। आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश में कांग्रेस की मुहिम में मेरी वजह से किसी तरह का व्यवधान न पहुंचे, इसके लिए इस्तीफे की पेशकश की है। जो हमारे कर्म होंगे हम उसकी लड़ाई खुद लड़ेंगे। इस लड़ाई में पार्टी को भार मुक्त किया है।
हरीश रावत पार्टी के वरिष्ठ नेता है। उनका इस्तीफे की पेशकश का पत्र मिला है। वर्तमान में वे जिस पद है, उस पद रहते हुए सहयोग की अपेक्षा की जाती है। मेरे लिए उनके इस्तीफे पेशकश पर विचार करना संभव नहीं है, लेकिन पार्टी में पद पर रहते हुए भाजपा के खिलाफ अपने संकल्प को पूरा कर सकते हैं।
-गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष