धामी मामले का निपटारा होने का अनुमान भले ही लगाया जा रहा हो, लेकिन विधायकों की नाराजगी बरकरार है। एक विधायक के मुताबिक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से समय लिया गया है। इनके सामने उत्तराखंड कांग्रेस की पूरी तस्वीर रखी जाएगी। पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने कई सीटें खाली छोड़ी। इसके अलावा संगठन और कांग्रेस विधायक दल के बीच के संबंध की बात भी की जाएगी।
धामी को गलती से प्रदेश सचिव की सूची में शामिल होने का सवाल है, मैं कुछ नहीं कहूंगा और भी कई मामले हैं। कांग्रेस के सभी विधायकों की एक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ संयुक्त रूप से की जाएगी। विधायक इन नेताओं के सामने अपनी बात रखेंगे। मामला सुलझता है तो ठीक, वरना आगे कुछ और सोचा जाएगा।
- करन माहरा, उपनेता कांग्रेस विधायक दल
मैं किसी पद का मोहताज नहीं है। क्या सिर्फ बाबू की गलती से दो बार के विधायक को इस तरह से उत्पीड़ित किया जाएगा। मैं बस इतना ही चाहता हूं कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने जो नाम भेजे थे, वे क्या बाबू की गलती से कट गए या प्रदेश प्रभारी ने अपनी तरफ से कोई कदम उठाया। मेरी कोशिश कांग्रेस को जिंदा रखने की है।
- हरीश धामी, धारचूला विधायक, कांग्रेस