फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः टीम प्रीतम घोषित होते ही विधायक धामी की बगावत, कहा - अलविदा कांग्रेस

Sat, 25 Jan 2020 07:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

  • पद लेने से किया इनकार, विस्तार की लिस्ट को गर्दिश में ले जाने वाला बताया 
  • कहा अब किसी की भी नहीं सुनूंगा, अलविदा कांग्रेस
  • विधायक धामी ने फोड़ा फेसबुक पोस्ट बम
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक हरीश धामी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम घोषित होते ही बवाल मच गया है। नई टीम में सचिव बनाए गए धारचूला के विधायक हरीश धामी ने खुली बगावत करते हुए पद ग्रहण से इनकार कर दिया है। यही नहीं, उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की तिथि भी जल्द घोषित करने का एलान कर दिया है। धामी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तार की लिस्ट को गर्दिश में ले जाने वाला बताया है। 

विज्ञापन


शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपनी नई टीम का एलान किया है। इस टीम में धारचूला के विधायक हरीश धामी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। धामी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया फेसबुक से मोर्चा खोला है।

उन्होंने शनिवार शाम 4.21 बजे अपने फेसबुक एकाउंट में पोस्ट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस प्रदेश संगठन ने जो पद दिया है, मैं उस पद से इस्तीफा देता हूं। इस्तीफा सोमवार को प्रीतम सिंह तक पहुंच जाएगा। लिखा है कि वह बहुत जल्द कांग्रेस छोड़ने की तिथि की भी घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

हर बार की है अनदेखी : धामी

विधायक धामी ने अपने एक समर्थक त्रिभुवन चुफाल अनवाल की फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि यह लिस्ट कांग्रेस को गर्दिश में ले जाने वाली है। मैं इसका विरोध करता हूं और इस पद से इस्तीफा देता हूं। साथ ही कांग्रेस से इस्तीफा देने तारीख की जल्द घोषणा करूंगा। अंत में लिखा है कि अब किसी की भी नहीं सुनूंगा, अलविदा कांग्रेस। 

अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में विधायक हरीश धामी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उनकी हमेशा अनदेखी की है। चाहे विधानसभा की कोई कमेटी हो या अन्य कमेटी, उनकी उपेक्षा की गई, अब और सहन नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जंबो टीम में 98 प्रदेश सचिव बनाए हैं। धामी का नाम क्रमांक 98 पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें