दो निकायों में शानदार जीत से उत्साहित कांग्रेस ने इस धरने के कार्यक्रम के लिए पूरी ताकत झोेंक दी। खुद प्रीतम सिंह इसकी तैयारियों के लिए मोर्चे पर डटे रहे। गैरसैंण में दो दिन पहले पूर्व सीएम हरीश रावत के शो के जवाब में प्रीतम का खेमा धरने के इस कार्यक्रम की जबरदस्त सफलता देखना चाहता है।
कांग्रेस देशभर में अनिश्चितता से गुजर रही है। उत्तराखंड कांग्रेस आज बड़ा कार्यक्रम देकर यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि वह अपने स्तर पर सक्रिय है। इस बीच, श्रीनगर और बाजपुर नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत ने पार्टी को उत्साह के आसमान पर पहुंचा दिया है।
कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत भी इस धरने में शामिल हुए। पहले उन्होंने कहा था कि समय मिलेगा तो वह जरूर शिरकत करेंगे। लेकिन सोमवार को वह कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रविवार को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वह धरने के लिए देहरादून लौट आए थे।
कार्यकर्ताओं से अपील, छाता लेकर जरूर आएं
कांग्रेस ने धरना कार्यक्रम की सफलता के लिए हर संभव उपाय किए गए। जगह-जगह बडे़-बडे़ फ्लैक्स लगाकर माहौल बनाया गया। इन स्थितियों के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह सोमवार को छाता लेकर जरूर आएं। ताकि बारिश होने की स्थिति में भी भीड़ पर कोई असर न पडे़।