फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का लोकभवन कूच आज, गणेश गोदियाल-हरक सिंह समेत वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

Thu, 26 Nov 2026 08:21 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेशभर में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के बाद कांग्रेस अब सरकार से भ्रष्टाचार के मामलों पर जवाब मांगने जा रही है। पार्टी ने जिला, ब्लॉक और महानगर स्तर से जुटाए गए हस्ताक्षरित दस्तावेजों को लेकर लोकभवन पहुंचने की तैयारी की है। इस दौरान राज्यपाल को बैनर और पोस्टरों की पोटली सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस बृहस्पतिवार को पैदल मार्च कर लोकभवन कूच करेगी। कांग्रेस भवन से पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लोकभवन तक पैदल मार्च कर राज्यपाल को हस्ताक्षर युक्त बैनर व पोस्टरों की पोटली सौंपकर भ्रष्टाचार के मामलों पर सरकार की जवाबदेही की मांग करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में मिलेगी पांच अंकों की छूट, 28 प्रतिशत अंक लाने पर होंगे पास

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि 10 से 23 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिला, ब्लाक व महानगर मुख्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रदेश भर से हस्ताक्षर युक्त दस्तावेज प्रदेश कांग्रेस में पहुंच गए हैं। 26 नवंबर को पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ व संविधान की मूल भावना का अपमान करने के विरोध में लोकभवन कूच करेगी। इस रैली में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा सहित प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें