दौखा पहन नामांकन करने पहुंचे थे गोदियाल
राठ क्षेत्र निवासी गणेश गोदियाल राठ के प्राचीन व पारंपरिक वस्त्र दौखा (सदरी) पहन कर नामांकन करने पहुंचे थे। उनके साथ मौजूद केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत भी इसी रंग में रंगे नजर आए। गोदियाल के नामांकन व जनसभा के बीच चमोली जिले की नीति घाटी की कुछ महिलाएं भी अपने क्षेत्र के पारंपरिक वस्त्र पहनकर पहुंची थीं।