इंदिरा ने कई मार्गों का निर्माण करवाया। इनमें नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड का चौड़ीकरण, टीपीनगर चौराहे तक फोरलेन, टीपी नगर से तीनपानी तक का मार्ग, मोहल्ले और गली तक कई सड़कों का निर्माण, चौराहों का चौड़ीकरण आदि शामिल हैं। इसके अलावा कोऑपरेटिव बैंक चौराहा मार्ग का चौड़ीकरण भी उन्होंने कराया। नैनीताल रोड पर एलिवेटेड फ्लाई ओवर की संभावना भी तलाशी गई थी।
पुलों का निर्माण
काठगोदाम में पहले एक आयरन ब्रिज था, ऐसे में वाहनों के आने-जाने में समस्या होती थी, बाद में एक और पुल बनाया गया। नैनीताल मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य से लेकर कालाढूंगी मार्ग पर डिवाइडर और गौला बाईपास पर पुल बनाना उनकी उपलब्धियों में शामिल है।
बेस अस्पताल का नया भवन
बेस अस्पताल का नया भवन भी डॉ. इंदिरा हृदयेश के प्रयासों से बना। हल्द्वानी मेडिकल कालेज बनने के साथ पहली बार एमबीबीएस की पढ़ाई भी शुरू हुई।