दोपहर बाद उनके मोबाइल से किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि बीएसपुर में उनकी बोलेरो एक राहगीर को बचाने की कोशिश में पेड़ से टकरा गई है और वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस पर परिजनों ने उस व्यक्ति से उपचार कराने का आग्रह किया, जिसके बाद उन्हें बीसलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में कम सुविधाओं के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बलकार सिंह के पुत्र मंदीप सिंह और अन्य परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान शाम करीब छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।