फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पांच दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

Wed, 06 May 2026 11:25 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ऋषिकेश से दाैरा शुरू करेंगी। सात मई को श्रीनगर में पौड़ी जिले के कार्यकर्ताओं संग बैठक होगी। आठ मई को केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद वापसी में रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होगी।
विज्ञापन
कुमारी शैलजा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय दौरे पर बुधवार को उत्तराखंड पहुंच गई हैं। जानकारी के अनुसार वह सात मई को श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी, इसके बाद वह सोनप्रयाग के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन


आठ मई को सुबह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी। दर्शन के बाद अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और बैठक करेंगी। नौ मई को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेंगी। शाम को बदरीनाथ पहुंचेंगी।

Exclusive: ठगी का शिकार हुईं भावना बोलीं- हरीश रावत, गोदियाल, हरक और यशपाल की बात सुनकर हुआ भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन

10 मई को बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के बाद वह जोशीमठ में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और रात्रि विश्राम श्रीनगर में ही करेंगी। 11 मई को दौरे के अंतिम दिन चंबा (टिहरी) में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन का फीडबैक लेंगी और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें