फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के तल्ख तेवर से दबाव में बहुगुणा सरकार

Mon, 16 Sep 2013 08:17 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र की कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक होगी। इस बैठक में सदन में उठने वाले मुद्दों से लेकर विपक्ष के धारदार हमले से बचाव की रणनीति पर बात होगी।
विज्ञापन


सरकार केगठन के बाद से ही कांग्रेस का विधायक दल की बैठक से परहेज ही रहा है। बजट सत्र के दौरान भी सत्र शुरू होने से ठीक पहले नेता सदन विजय बहुगुणा की विधायकों से मुलाकात हुई थी। पर इस बार सरकार दबाव में है।

पढ़ें, कांग्रेस में हिम्मत हैं तो कुछ कर के दिखाए: निशंक

आपदा के मामलों को लेकर विपक्ष पूरी तरह से हमलावर होने का संकेत दे चुका है। दूसरी ओर सरकार को करीब 4500 करोड़ रुपए की अनुदान मांगों को पारित कराना है। आपदा प्रबंधन और पुनर्निर्माण से संबंधित विधेयक हैं जिन पर सदन की मुहर लगनी है।
विज्ञापन


मंत्रियों की नाराजगी का खतरा
जाहिर है कि इन सब मामलों के लिए सदन को व्यवस्थित चलने देने की कोशिश सत्ता पक्ष को करनी होगी। फिर कांग्रेस अपने विधायकों और मंत्रियों की नाराजगी का खतरा भी किसी कीमत पर नहीं मोल ले सकती। इन सब स्थितियों को देखते हुए इस बार सत्र से एक दिन पहले ही विधायक दल की बैठक तय कर ली गई है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक बैठक मुख्यमंत्री आवास पर दोपहर बाद तीन बजे से होगी। इससे सत्र को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर बातचीत होगी। इसके अलावा बैठक में गिले शिकवे भी दूर किए जा सकते हैं। आपदा प्रबंधन और राहत कार्य पर अपना पक्ष मजबूती से रखने की सलाह विधायकों को दी जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें