फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुगुणा की 'शिकायत' करने दिल्ली पहुंचे सीएम रावत

Sat, 31 Jan 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के विद्रोही तेवरों के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत दिल्ली पहुंच गए हैं। बहुगुणा ने जिस तरह से प्रदेश में अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है।
विज्ञापन


उसे देखकर माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इसकी शिकायत करने दिल्ली आए हैं। रावत अगले दो से तीन दिल्ली में ही रहेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह राजधानी में चुनाव प्रचार के लिए आए हैं।

शनिवार को वह कुछ कार्यक्रमों और चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह पार्टी हाईकमान से यहां संपर्क साध सकते हैं। बहुगुणा ने राज्य सरकार के खिलाफ 15 फरवरी को एक रैली करने की धमकी दी है। बहुगुणा के इस कदम से राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस में अंतर्कलह एक बार फिर सामने आ गई है।
विज्ञापन


बहुगुणा अपने कार्यकाल के दौरान खुद के विधानसभा क्षेत्र में भूमि समस्याओं को लेकर लिए गए फैसलों से नाराज हैं। उन्होंने इस संबंध में रावत को पत्र भी लिखा है। पत्र में बहुगुणा ने अपने सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक साल से लटके विभिन्न श्रेणियों के तहत भूमि के नियमीकरण का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन

उमा भारती राज्यपाल से मिलने पहुंची

वहीं अपने निजी दौरे पर उत्तराखंड आई केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरोद्धार मंत्री उमा भारती ने शनिवार दोपहर राज्यपाल डा. कृष्ण कांत पॉल से मुलाकात की। उमाभारती शुक्रवार को भाजपा के सह महामंत्री संगठन की भतीजी की शादी के सिलसिले में जसपुर पहुंची थीं। वहां से हरिद्वार होते हुए वे देहरादून पहुंची।

राजभवन में करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल के बीच गंगा की अविरलता, स्वच्छता तथा पुनरोद्धार पर भी विचार विमर्श हुआ। बातचीत के दौरान गंगा संरक्षण के प्रति राज्यपाल की गंभीरता, आस्था और समर्पण देखकर उमा भारती ने विश्वास जताया कि उत्तराखंड से उदगमित गंगा की अविरलता व स्वच्छता की योजना पूर्णत: सफल होंगी। राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ तथा उत्तरीय भेंट कर स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें