राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण का मुद्दा भी सदन में उठेगा
इसके अलावा उत्तराखंड की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण का मुद्दा भी सदन में उठेगा। इसके अलावा हरिद्वार पंचायत चुनाव, परिवहन व्यवसायियों का मुद्दा भी कांग्रेस सदन में उठाएगी।
विधायकों के विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठेगा
बीते दिनों कांग्रेस विधायकों आदेश चौहान, सुमीत हृदयेश और गोपाल राणा के साथ घटी कई घटनाओं को कांग्रेस विशेषाधिकार हनन के तौर पर सदन में उठा सकती है। सूत्रों की मानें तो इस मुद्दे पर मजबूत रणनीति तय की गई है। पार्टी का आरोप है कि विपक्ष से जुड़े जनप्रतिनिधियों को सरकार में सम्मान नहीं दिया जा रहा। प्रशासन के अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें...Accident: चंबा-धरासू हाईवे पर कमांद के पास हादसा, बरातियों की कार पलटने से बच्चे की मौत, मां सहित पांच घायल
विधानमंडल दल की बैठक में राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। हम विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करते हुए राज्य की जनता की आवाज बनकर बेहतर ढंग से मुद्दों को उठाएंगे। विपक्ष सुचारु सदन चलाने में सहयोग करेगा, लेकिन सरकार का भी दायित्व है कि वह सदन में विपक्ष की आवाज को सुने।
- यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस