ठेली पर पी रहे थे चाय
पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक को हटवाया और नीचे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, एक महिला और दो अन्य लोग घायल थे। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान हरबंश लाल (60) पुत्र हंसलाल निवासी चंद्रबनी पटेलनगर के रूप में हुई। वह सुबह अपने स्कूटर से किसी काम से बाहर निकले थे और यहां ठेली पर चाय पी रहे थे।
घायलों में बाइक सवार दिनेश (45) पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम मनोहरपुर, सुंदरपुर, बिहारीगढ़, सहारनपुर, ठेली मालकिन उमा थापा (46) निवासी अमर भारती, चंद्रबनी और अशोक कंडवाल (58) निवासी गोरखपुर, आर्केडिया ग्रांट शामिल हैं। दिनेश और उमा थापा का श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, अशोक कंडवाल को वेलमेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सत्र के एक दिन का एजेंडा तय, स्थाई सचिव की नियुक्ति पर बोलीं स्पीकर