पहले हरीश रावत की ना, फिर आलाकमान की ना और हरिद्वार पर जिस हैवीवेट को उतारने की तैयारी थी उसकी ना के बाद हरिद्वार सीट रेणुका रावत को मिल गई। मुख्यमंत्री हरीश रावत की सीट को उनकी घरवाली संभालेंगी।
पहले से तय नामों में पौड़ी संसदीय सीट पर मंत्री हरक सिंह रावत और टिहरी सीट पर साकेत बहुगुणा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।
दावा करने को नहीं कहा
कांग्रेस की जिन तीनों सीटों पर नामों की घोषणा हुई है तीनों की ओर से ना हो चुकी है। हरीश रावत ने अपने बयानों में बार-बार दोहराया कि पार्टी परिवार से उम्मीदवार हो जाए तो बेहतर है।
उन्होंने कहा कि मैंने परिवार से हमेशा सेवा करने को कहा है दावा करने को नहीं। अंतिम समय में पार्टी को भी लगा कि रावत का प्रतिनिधित्व उनके घर में रहे।