चकराता में अमर सिंह चौहान, माग्टी में मायाराम तोमर, कालसी में सरदार सिंह, विकासनगर(नगर) में शम्मी प्रकाश, विकासनगर ब्लाक में कुंवर पाल, हरर्बटपुर में महेंद्र सिंह बिष्ट, सहसपुर में मेघ सिंह, मसूरी ब्लाक में प्रशांत खंडूड़ी, मसूरी नगर में सतीश ढौंढियाल, जाखन में जगदीश चौहान, राजपुर में राम प्रकाश भट्ट, घंटाघर में सोम प्रकाश वाल्मिकी, डालनवाला में राजेंद्र खन्ना, कांवली रोड में अलताफ, कौलागढ़ में दीवान सिंह बिष्ट, सेवंला खुर्द में मुतिन अहमद, क्लेमेंटाउन कैंट में हरेंद्र गुंसाई, पटेलनगर में विरेंद्र कुमार, यमुना कालोनी से अनुज दत्त शर्मा,अजबपुर विजय गुप्ता, रायपुर में विजय प्रताप मल्ल, डोईवाला में मोहित नेगी, डोईवाला नगर में राजबीर खत्री, ऋषिकेश ब्लाक में विनोद चौहान, बापूर नगर में राजेश व्यास को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है।
हरिद्वार जिले में ब्लाक व नगर अध्यक्षों की सूची
मायापुर में तरुण नय्यर, आर्यनगर में शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, शिवालिक नगर में गुलवीर सिंह, ज्वालापुर में यशवंत सैनी, बहादराबाद में तनुज चौहान, अतमलपुर बोंगला में डॉ. नेपाल, कोटा मुरादनगर में रईस अहमद, लक्सर में सुशील पंचाल, सुल्तानपुर में सनवर, गैंडीखत्ता में मुलायम पाल, धनपुरा में रमेश प्रधान, भगवानपुर में उदय त्यागी, सिकरोढा में संजीव राणा, झबरेड़ा में अवनीश चौधीर, झबरेड़ा नगर में अनुज सैनी, पिरान कलियर में सुभाष सैनी, रामपुर में मोनिस ,खानपुर में सुनील सैनी, लंढौरा में डॉ. मुस्तकीम, मंगलौर नगर में अमित मित्तल, नारसन में संजीव चौधरी, सिविल लाइन्स में विजय कुमार शर्मा, रुड़की कैंट में संदीप रोहेला को अध्यक्ष घोषित किया गया है।
आएगी सांगठनिक तेजी
ब्लाक व नगर अध्यक्षों की घोषणा के साथ अब कांग्रेस की सांगठनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। ब्लाक अध्यक्षों की तस्वीर साफ न होने की वजह से निचले स्तर पर सांगठनिक गतिविधियों ठप थीं।