फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अब मित्र नहीं आक्रामक विपक्ष, तस्वीर बदलने के लिए सरकार पर दनादन छूटेंगे कांग्रेस के तीर

Fri, 22 Aug 2025 11:34 AM IST
रेनू सकलानी भूपेंद्र राणा, अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण (चमोली)

सार

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस के तेवरों ने एकजुटता व आक्रामकता के संकेत दिए। अब विपक्ष मित्र नहीं आक्रामक है। तस्वीर बदलने के लिए सरकार पर पार्टी के तीर दनादन छूटेंगे।

विज्ञापन
सदन में विपक्ष का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से कांग्रेस ने अपने आक्रामक रुख और सदन में एकजुटता दिखाकर प्रदेश सरकार को अपने इरादे साफ कर दिए हैं। मित्र विपक्ष की तोहमत को ठेंगा दिखाते हुए कांग्रेस का अब आक्रामक रूप स्पष्ट नजर आ रहा है। सत्र में उग्र तेवर दिखाने के बाद कांग्रेस अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर भी दिखाएगी देगी। इसके लिए कांग्रेस रणनीति तैयार कर रही है।

भराड़ीसैंण विधानसभा में मानसून सत्र में विपक्ष के तेवरों से सरकार को सोचने पर विवश किया था। धामी सरकार के लंबे कार्यकाल का जो रिकॉर्ड बना है, उसमें कहीं न कहीं कांग्रेस पर मित्र विपक्ष के आरोप लगते रहे हैं। सरकार भी कई मामलों में नाराज कांग्रेस नेताओं को मनाने में कामयाब थी, लेकिन मानसून सत्र में सरकार कांग्रेस नेताओं की रणनीति को तोड़ नहीं पाई।

विज्ञापन


उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में हुई घटना से आक्रोशित कांग्रेस ने इस बार सरकार की एक नहीं सुनी। कांग्रेस नेता अपने सामूहिक निर्णय पर अडिग रहे। यहां तक कांग्रेस नेताओं ने रात भी सदन में गुजारी। जो उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ है।

2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की एकजुटता मानी जा रही है। कांग्रेस अब सरकार के खिलाफ हमलावर दिखना चाहती है। जिससे जनता में कांग्रेस का आधार बन सके। मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेताओं को सदन में विरोध प्रदर्शन समाप्त करने का आग्रह किया। इस पर भी कांग्रेस का कोई नेता नहीं माना। सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद भी कांग्रेस नेता भराड़ीसैंण छोड़कर नहीं गए। उनके सभी नेता वहीं डटे हैं। आमतौर पर सरकार की ओर से विपक्ष पर आरोप लगाए जाते थे कि विपक्ष भराड़ीसैंण में नहीं रुकना चाहता है, लेकिन कांग्रेस ने सरकार के इन आरोप का जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की मिली लोकेशन, बाबा के दर्शन की जगी उम्मीद...लगाई हनुमान झंडी

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि सदन में कांग्रेस ने सरकार के तानाशाही का विरोध किया। अब सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। पंचायत चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग करने के साथ धन बल व बाहुबल के आधार पर चुनाव जीतने का प्रयास किया है। उसके खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें