रविवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के 63 प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद सोमवार को कांग्रेस और भाजपा के हैवीवेट नेताओं ने नामांकन किया।
सोमवार को मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने पूरे दल-बल के साथ नामांकन दाखिल किया। हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी इंदिरा हृदयेश ने नामांकन भरा।
वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांगेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल भी जागेश्वर सीट ने नामांकन भरने के लिए अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे।
सोमवार को लोहाघाट से भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फरत्याल, रुद्रपुर से कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़, काशीपुर से भाजपा के बागी राजीव अग्रवाल, गैरसैंण से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र नेगी, थराली से भाजपा उम्मीदवार मगन लाल, बदरीनाथ से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट, किच्छा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह, हल्द्वनी से बसपा प्रत्याशी शकील अहमद, कपकोट सीट से भाजपा के बलवंत भौर्याल और यहीं से निर्दलीय उम्मेद सिंह मांजिला, टिहरी से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह नेगी, देवप्रयाग से भाजपा के बागी पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट, प्रतापनगर से विधायक विक्रम नेगी, नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी संजीव आर्या, लक्सर से भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता, झबरेड़ा से भाजपा प्रत्याशी देशराज कर्नवाल, चंपावत से कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल, अल्मोड़ा से बसपा प्रत्याशी संजय टम्टा, रानीखेत से यूकेडी के पुष्पेश, कांग्रेस के मदन बिष्ट ने नामांकन पत्र भरा।