फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसिक खेल महोत्सव: आज से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं, 13 राज्यों के 70 प्रतिभागी करेंगे प्रतिभाग

Fri, 20 Nov 2020 12:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लैंसडौन
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के लैंसडौन में गुरुवार से शुरू हुए प्रथम नयारघाटी साहसिक खेल महोत्सव में आज से प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इसमें 13 राज्यों के 70 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। गुरुवार को विधायक दलीप रावत ने माउंटेन बाइकिंग रैली में प्रतिभाग कर रहे देश-विदेश के 27 प्रतिभागियों को रवाना किया था। 

विज्ञापन


नेपाल, हिमाचल, उत्तराखंड के अलावा गढ़वाल राइफल्स, एसएसबी और सीमा सुरक्षा बल के कुल 27 खिलाड़ियों ने बाइकिंग रैली में प्रतिभाग किया। टीम में पांच महिला प्रतिभागियों ने भी दमखम दिखाया। रैली गांधीचौक लैंसडौन से डेरियाखाल होते हुए पीड़ा, चमेठा, खैरासैंण होते हुए 50 किमी का सफर तय कर बिलखेत पहुंची।


इस दौरान मार्ग पर यातायात बंद रखा गया। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने कहा कि साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की यह बेहतरीन पहल है। इस आयोजन से लैंसडौन और सतपुली क्षेत्र के पर्यटन विकास को विशिष्ट पहचान मिलेगी। 
विज्ञापन


महोत्सव में आज ये होंगे कार्यक्रम
माउंटेन बाइकिंग रेस स्पर्धा : बिलखेत से शुरू होकर बूंगा बैंड, अदवाणी होते हुए रांसी स्टेडियम पौड़ी, झंडीधार ट्रेक से गरूड़ाकैंप परसुंडाखाल तक 60 किमी की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन

ट्रेल रनिंग स्पर्धा : बौंसाल, चमधार, सीरों, साकनीखेत, बूंगा बैंड होते हुए 30 किमी का सफर तय कर बिलखेत पहुंचेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें