वाहन पहाड़ मैदान
बस 15 20
ट्रक 20 कोई सीमा नहीं
टैक्सी 09 15
टैंपों/विक्रम (डीजल) (07 देहरादून, 15 हरिद्वार)
टैंपों/आटो (पेट्रोल) 10
(नोट: आंकड़े वर्ष में)
केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम के मानक
आल इंडिया परमिट वाहन आयुसीमा (वर्ष में)
बस 08
टैक्सी 09
6 टायर ट्रक 12
10 टायर ट्रक 15
10 से अधिक टायर ट्रक 18
परिवहन आयुक्त के इस फैसले से करीब 50 हजार व्यावसायिक वाहन स्वामियों को फौरी राहत मिलेगी। प्रदेश में सवा दो लाख व्यावसायिक वाहन हैं।
सुप्रीम कोर्ट में अपील नहीं कर पाई थी सरकार
विक्रम चालक एसोसिएशन की याचिका पर उच्च न्यायालय ने एसटीए और आरटीए के आयुसीमा तय करने के आदेश को निरस्त कर दिया था। सरकार ने उच्च न्यायालय में अपील की। लेकिन वह हार गई। उसने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहा। लेकिन तय समय गुजर गया। सुप्रीम कोर्ट में उसकी याचिका स्वीकार नहीं हो पाई।
दो साल आयुसीमा बढ़ाने की थी मांग
व्यावसायिक वाहन स्वामियों के संगठन कोरोना संकट को देखते हुए व्यावसायिक वाहनों की आयुसीमा दो साल बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले थे। सीएम ने परिवहन विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। परिवहन विभाग की कवायद में ये रास्ता निकला।