फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में स्टार प्रचारक बनकर मैदान में उतरेंगे उत्तराखंड के सीएम, पर्यटन मंत्री पहुंचेंगे गुजरात

Sun, 22 Oct 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य हिमाचल के लिए उत्तराखंड भाजपा के दिग्गजों ने चुनाव प्रचार में उतरना शुरू कर दिया है। स्टार प्रचारक बनते ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिमाचल का रुख कर लिया है। वह सोमवार को हिमाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर गुजरात के अलावा अब हिमाचल प्रदेश में भी प्रचार का जिम्मा रहेगा। भाजपा हाईकमान ने हिमाचल के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में जिन 40 दिग्गजों को शामिल किया है, उसमें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी शामिल हैं।

इन स्थितियों के बीच, रविवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने हिमाचल की रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। हिमाचल चुनाव के लिए उत्तराखंड भाजपा ने अपने तीन मंत्रियों की पहले ही ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंत्रियों में प्रकाश पंत, सुबोध उनियाल और डॉ.धन सिंह रावत शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का नाम घोषित किया गया है।

सोमवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हिमाचल जा रहे हैं। वह अपने एक दिवसीय हिमाचल प्रवास के दौरान दो विधानसभाओं में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। मीडिया से बातचीत में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की।

दूसरी तरफ, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि वह गुजरात के साथ ही हिमाचल में भी पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि केदारनाथ प्रवास के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे व्यक्तिगत तौर पर गुजरात के लिए समय देने के लिए कहा है। इसके अलावा, पार्टी नेतृत्व हिमाचल में भी उनकी उपस्थिति चाहता है। इसलिए वह गुजरात के साथ ही हिमाचल में भी पार्टी के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें