फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम, केंद्रीय मंत्री, कोर कमेटी सदस्य सीटवार करेंगे प्रवास, 13 से 16 जून के बीच कार्यक्रम तय

Fri, 12 Jun 2026 07:23 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भाजपा का 13 से 16 जून के बीच प्रवास कार्यक्रम तय हो गया है। सीएम, केंद्रीय मंत्री और कोर कमेटी सदस्य सीटवार प्रवास करेंगे।

विज्ञापन
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने बारह साल विकास के जनकल्याण के संदेश के साथ मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में कोर कमेटी के सदस्य व विधायकों का विधानसभा सीटवार प्रवास तय किया है। प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सर्वाधिक लंबे समय तक प्रधानसेवक बनने का इतिहास सृजित करने से जनता में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


इसके क्रम में भाजपा, राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान के तहत यह अभियान प्रदेश में संचालित कर रही है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के इन 12 वर्ष के विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को विधानसभावार जिम्मेदारी तय करते हुए जन-जन पहुंचाया जाएगा। ॉ

मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सभी लोकसभा राज्यसभा सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, वरिष्ठ नेता दो दिन तक निर्धारित क्षेत्र में डबल इंजन सरकार के कामों की चर्चा कर पार्टी का जनाधार मजबूत करेंगे। जिसमें उनके द्वारा बूथ, मंडल स्तर पर पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, जनता से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयास किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभावार जिम्मेदारी तय है। 13 से 16 जून के बीच दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष भट्ट व सुरेश भट्ट को बाजपुर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा सीट आवंटित की गई है।

ये भी पढ़ें...लालच के आगे हार गई इंसानियत: छोटे बच्चे के साथ ज्यादा भीख मिलती है; इसलिए कर लिया सात महीने के बच्चे को किडनैप
विज्ञापन


इसी तरह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा व दिनेश आर्य को हल्द्वानी, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को हरिद्वार, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह व राजेश शुक्ला को किच्छा, सांसद अजय भट्ट को नानकमत्ता, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा को लोहाघाट की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें