फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भाजपा नेताओं का इंतजार हुआ खत्म, 14 पदाधिकारियों के दायित्वों की सूची जारी, यहां देखें...

Sat, 22 Dec 2018 06:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन

पौने दो साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश सरकार ने दायित्व बांटने शुरू कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव से पूर्व जारी की गई दायित्व की पहली सूची में 14 भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को चाय पर न्योता देकर उन्हें दायित्व के रूप में नए साल को तोहफा दिया। पहली सूची में अल्पसंख्यक व अनुसूचित जाति वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इनमें आधा दर्जन नाम ऐसे हैं जो पूर्व की भाजपा सरकारों में महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं।

 सरकार ने पदों का आवंटन तो कर दिया, लेकिन अभी उनकी रैंक तय नहीं की हैं। हालांकि आवंटित ओहदों में कुछ पद ऐसे हैं जो पूर्व सरकारों में कैबिनेट रैंक के रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि दायित्वों की रैंक बाद में तय की जाएगी। गोपन विभाग ने सभी दायित्वधारियों को दायित्व आवंटन के पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सोमवार को कुछ दर्जाधारी कार्यभार संभाल सकते हैं। दायित्व पाने वालों में आठ चेहरे ऐसे हैं, जो विधानसभा चुनाव में टिकट के मजबूत दावेदार थे। माना जा रहा है कि सरकार ने उन्हें टिकट काटे जाने के बावजूद संगठन में निष्ठा एवं सक्रियता से योगदान देने के एवज में दायित्व का ईनाम दिया है। पहली सूची में सभी जिलों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। माना जा रहा है कि दायित्वों की दूसरी सूची में सरकार क्षेत्रीय संतुलन साधेगी।
 

विज्ञापन

इन्हें मिले पद

दायित्वधारी                    ओहदा
मोहन प्रसाद थपलियाल - अध्यक्ष, बदरीनाथ-केदारनाथ समिति
केदार जोशी -    अध्यक्ष, कुमाऊं मंडल विकास निगम
नरेश बंसल -    उपाध्यक्ष, राज्यस्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति
गजराज बिष्ट - उपाध्यक्ष, उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड
ज्ञान सिंह नेगी -    उपाध्यक्ष, राज्य ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिषद
शमशेर सिंह सत्याल - अध्यक्ष, श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड
डॉ.विनोद आर्य - उपाध्यक्ष, पशु कल्याण बोर्ड
विजय बड़थ्वाल -    अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग
महावीर सिंह रांगड़ -    अध्यक्ष, गढ़वाल मंडल विकास निगम
डॉ.आरके जैन -    अध्यक्ष, अल्प संख्यक आयोग
शमीम आलम -    अध्यक्ष, उत्तराखंड हज समिति
दीप्ति रावत -    उपाध्यक्ष, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
घनानंद -    उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद
राजेश कुमार - अध्यक्ष, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति

यहां देखिए पूरी लिस्ट:

https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/12/22/48398203-232245791004675-688134828326912000-n-1_5c1e3897d17d5.jpg
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें