तमाम भ्रष्टाचारी और माफिया लोग मुख्यमंत्री को घेरना चाहते हैं। आज वो सरकार को किसी तरह से ब्लैक मेल करना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि वे अपनी गलतफहमी दूर कर लें।
इसे भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने और अधिक स्पष्टता के साथ जाहिर किया। चौहान ने कहा, सत्ता के गलियारों में पावर ब्रोकर्स की भरमार रहती थी। त्रिवेंद्र सिंह सरकार ने उसका पूरी तरह से सफाया कर दिया। उसी का नतीजा है कि तमाम सारे लोगों ने हताशा, निराशा और कुंठा में उनके विरुद्ध तमाम तरह के षड्यंत्रों को अंजाम देने का प्रयास किया।
हरीश रावत जी क्या स्टिंगबाज से दोस्ती हो गई?
हाईकोर्ट के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार पर हमलावर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तंज किया। उन्होंने कहा, मैं हरीश रावत जी से पूछना चाहता हूं जब आपका स्टिंग हुआ था, तब ये ब्लैक मेलर था, स्टिंगबाज था। आज क्या उससे दोस्ती हो गई है? उसका भी रहस्य खोल दें, उस रहस्य को दबाए मत रखिए।