फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र ने की घोषणा, तीन लाख किसानों को बगैर ब्याज दिया जाएगा ऋण 

Fri, 23 Oct 2020 09:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर/पिथौरागढ़

सार

  • कहा- नई खेल नीति को 28 की कैबिनेट बैठक में देंगे मंजूरी
  • 1.11 अरब रुपये की योजनाओं का बागेश्वर में किया शिलान्यास और लोकार्पण 
  • 700 डॉक्टरों की जल्द तैनाती होगी, कहा भाजपा सरकार में सुधरी स्वास्थ्य सेवा 
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कुमाऊं दौरे पर बागेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के तीन लाख किसानों के लिए ब्याज मुक्त ऋण देने की घोषणा की। उन्होंने 28 अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में खेल नीति पर मुहर लगाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में मौका मिलेगा।

विज्ञापन


सीएम ने बागेश्वर में 1.11 अरब रुपये लागत की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। पिथौरागढ़ में सीएम ने कहा कि हर घर नल के तहत प्रदेश में 14 लाख में से 10 लाख पेयजल संयोजन इसी वर्ष दिए जाएंगे।  सीएम ने शुक्रवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन किया।  


शुक्रवार को बागेश्वर भ्रमण पर आए सीएम ने कहा कि राज्य गठन की वर्षगांठ पर नौ नवंबर को किसानों के लिए नई योजना लांच की जा रही है। इसके तहत किसानों के लिए ब्याजमुक्त ऋण और सौभाग्यवती योजना लागू की जाएगी। सौभाग्यवती योजना के तहत पहली बार मां बनने पर जच्चा-बच्चा के लिए किट दिए जाएंगे। यह योजना सभी वर्गों की महिलाओं के लिए होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान, 2022 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुईं और इन्हें और बेहतर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जल्द ही प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 700 डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। सरकार ने पिथौरागढ़, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दिलाई है। कोरोना के कारण अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाया। अगले वर्ष से कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

कांग्रेस ने किया सीएम के दौरे का विरोध

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने सीएम के दौरे का विरोध किया। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा है कि सीएम पिकनिक स्पॉट समझकर हवाई यात्रा कर रहे हैं। यदि सीएम विकास कार्यों का शुभारंभ करने आते तो विपक्ष और जनता मिलकर उनका स्वागत करती। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा के लिए बनाई गई नैनीसैनी हवाई पट्टी का उपयोग भी केवल सीएम ही कर रहे हैं। 

कांग्रेस छल-बल में माहिर 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पहले की सरकारें देश का सोना विदेशों में गिरवी रख देतीं थीं। आज भाजपा ने एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखी है। उन्होंने 2022 के चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस छल-बल में माहिर से है, उसे बचें।

अटल आयुष्मान योजना में देश में प्रथम रहा उत्तराखंड 
अटल आयुष्मान योजना में उत्तराखंड देश में प्रथम रहा। कोविड काल में सर्वाधिक पेंशन देने वाला उत्तराखंड पहला प्रदेश है। प्रदेश में लोगों के लिए निशुल्क उपचार की व्यवस्था है। एक रुपये में पानी का संयोजन दिया जा रहा है। यह बात भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने पिथौरागढ़ आए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें