फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: 288 नए संक्रमित मिले, 14 की मौत, 60 हजार के करीब पहुंची मरीजों की संख्या

Fri, 23 Oct 2020 07:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • ऊधमसिंह नगर जिला अव्वल तो पौड़ी में रिकवरी दर सबसे कम
  • पांच जिलों में ठीक होने वाले मरीजों की दर 90 प्रतिशत ज्यादा 
     
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 288 नए संक्रमित मिले हैं। तीन दिन के बाद संक्रमित मामलों की संख्या तीन सौ से नीचे रही है। वहीं, 518 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 60 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, 53718 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 12363 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक 62 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून में 44, पौड़ी में 41, नैनीताल में 33, रुद्रप्रयाग में 26, हरिद्वार में 17, उत्तरकाशी में 14, बागेश्वर में 13, चमोली में 10, टिहरी में 12, चंपावत में सात, अल्मोड़ा में पांच और पिथौरागढ़ जिले में चार कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 59796 हो गई है। 


यह भी पढ़ें: हरिद्वार : अब 235 बेड का होगा जिला महिला अस्पताल, एनएचएम ने दी स्वीकृति
विज्ञापन


प्रदेश में आज 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में दो, दून मेडिकल कॉलेज में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, महंत इंदिरेश हॉस्पिटल में दो, जिला अस्पताल ऊधमसिंह नगर में एक, जिला अस्पताल बागेश्वर में एक, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में दो और एचएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में एक मरीज ने दमतोड़ा है। इन्हें मिला कर मौत का आंकड़ा 979 पहुंच गया है। 

विज्ञापन

एक माह में 18 प्रतिशत बढ़ा रिकवरी दर का ग्राफ

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की तुलना में ठीक होने वालों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। एक माह के भीतर प्रदेश की रिकवरी दर का ग्राफ 18 प्रतिशत बढ़ा है। ऊधमसिंह नगर जिला रिकवरी दर में पहले स्थान पर है। जबकि हरिद्वार दूसरे और टिहरी तीसरे स्थान पर है। सबसे कम रिकवरी दर पौड़ी जिले की 81 प्रतिशत है।

प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रही है। एक माह पहले 22 सितंबर को जहां प्रदेश की रिकवरी दर 71 प्रतिशत थी। वहीं, अब 89 प्रतिशत से अधिक हो गई है।




ऊधमसिंह नगर जिले में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर सबसे ज्यादा 95 प्रतिशत है, जबकि ये हरिद्वार जिले की 93 और टिहरी जिले की 91 प्रतिशत है। नैनीताल और अल्मोड़ा जिले की रिकवरी दर भी 90 प्रतिशत से ऊपर है। जबकि आठ जिलों में ठीक होने वाले मरीजों की दर 81 प्रतिशत से अधिक है।

वर्तमान में सबसे कम रिकवरी दर पौड़ी जिले की 81 प्रतिशत है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ.पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि कोरोना संक्रमण की हर चुनौती से निपटने के लिए अस्पतालों में इंतजाम किए गए हैं। रिकवरी दर बढ़ने से अस्पतालों में सक्रिय मरीजों का दबाव काफी हद तक कम हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें