फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की एक देश एक चुनाव की खुली वकालत

Sun, 23 Sep 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को एक राष्ट्र एक चुनाव की वकालत की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में प्रधान से लेकर विधायक व सांसद तक का एक साथ चुनाव होने से समय और धन दोनों बचेंगे। वे प्रदेश स्तरीय नव निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में वातावरण बनाएं। यदि वे बीड़ा उठा लेंगे तो 2024 में पूरे देश में एक साथ चुनाव हो सकता है। 

न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास सभागार में आयोजित सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्रसंघ पदाधिकारी जुटे थे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने एक ही दिन में सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने पर छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले 16 जुलाई से 30 अक्तूबर तक चुनाव होते थे और चुनाव में 85 दिन लग जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ एक ही दिन में चुनाव कराने से छात्रों के 84 दिन बचे। यह देश के दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। इसकी गूंज प्रधानमंत्री तक जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी चाहते हैं कि देश में एक चुनाव हों। ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर विधायक, सांसद तक सबका चुनाव एक साथ हो। इससे धन, समय और ऊर्जा की बचत होगी। वरना पूरे देश में आज ये हाल है कि पांचों साल कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें