फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सीएम धामी के कमांडो की मौत हादसा या आत्महत्या? उलझी गुत्थी...पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये वजह

Fri, 02 Jun 2023 10:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

गोली का कोण, दूरी आदि का आंकलन पोस्टमार्टम की अधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। इससे काफी हद तक पुलिस की जांच में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
प्रमोद रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कमांडो प्रमोद रावत की मौत अभी रहस्य ही बनी हुई है। पुलिस अभी आत्महत्या और हादसा दोनों पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। कमांडो के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गन शॉट इंजरी यानी गोली लगने से मौत होना पाया गया है।

विज्ञापन


हालांकि, गोली का कोण, दूरी आदि का आंकलन पोस्टमार्टम की अधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। इससे काफी हद तक पुलिस की जांच में मदद मिलेगी। मूल रूप से पौड़ी के रहने वाले प्रमोद रावत 2016 से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बतौर कमांडो तैनात थे। उन्हें बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के कुमाऊं दौरे से पहले चंपावत के लिए निकलना था। इसके लिए वह सुबह 11 बजे ही मुख्यमंत्री आवास के पास बनी बैरक परिसर में पहुंच गए थे।

Uttarakhand: सीएम की सुरक्षा में तैनात कमांडो की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, बैरक में मिला शव

विज्ञापन

इसके बाद उनका शव कमरे में बेड पर मिला था। उनकी राइफल नीचे फर्श पर पड़ी थी। चर्चाएं हुईं कि वह भागवत में जाने के लिए छुट्टी मांग रहे थे। नहीं मिली तो उन्होंने आत्महत्या कर ली, लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि उनकी छुट्टी एडवांस में ही 16 जून से मंजूर हो चुकी थी।

पुलिस अधिकारियों ने इसे हादसा भी बताया और कहा कि हो सकता है कि रावत अपनी राइफल साफ कर रहे होंगे या देख रहे होंगे इस बीच गोली चल गई। गोली उनके गले में लगी और गर्दन को छेदती हुई पीछे दीवार में जा घुसी।
विज्ञापन

शव लेकर पौड़ी रवाना हुए परिजन

प्रमोद के शव का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस में उनके परिजन भी मौजूद रहे। उन्होंने किसी भी पुलिस अधिकारी से बात नहीं की। इसके बाद शव लेकर वह पौड़ी रवाना हो गए। वहां पर प्रमोद के शव का अंतिम संस्कार कराया गया। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि मामले में अभी जांच की जा रही है। पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें