फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabaddi Championship: सीएम धामी बोले- छात्र जीवन में कबड्डी खेली, आज राजनीति में मिल रहा लाभ

Wed, 08 Jan 2025 04:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Uttarakhand News: उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम धामी का स्वागत और अभिनंदन किया।
विज्ञापन
हरिद्वार में सीएम धामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

38वें राष्ट्रीय खेल से पहले हरिद्वार में 50वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों से संवाद किया और खुद भी टीमों के सामने कबड्डी-कबड्डी की ललकार भरी। सीएम के इस अंदाज से खिलाड़ी काफी उत्साहित हुए और उनका अभिवादन किया।

विज्ञापन


इस दौरान सीएम धामी ने खिलाड़ियों से अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि कबड्डी एक ऐसा खेल है जिसमें फुर्ती, ताकत, गति, धैर्य, जनून और टीम भावना का अद्भुत मिश्रण है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव को राजनीतिक चुनौतियों से जोड़ते हुए चुटीले अंदाज में कहा कि छात्र जीवन में मैंने खूब कबड्डी खेली है। राजनीति में आने के बाद उसी कबड्डी के दांव पेंच और अनुभव से पारंगत हो रहा हूं।

PM Modi: 38वें राष्ट्रीय खेलों का प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ, आमंत्रण स्वीकार करने पर सीएम धामी ने जताया आभार

बोले, मेजबानी का मौका गर्व की बात
सीएम ने देवभूमि उत्तराखंड आए सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी का मौका मिला है। उन्होंने खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति अपने जज्बे को जाहिर करते हुए कहा कि हमेशा प्रयास रहता है कि वह युवा वर्ग के बीच में प्रतिभाग करें।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें