फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम धामी ने सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस को किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं

Fri, 18 Aug 2023 06:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

सीएम धामी ने तेजस को भविष्य में शतरंज के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने व उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
तेजस तिवारी के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ की ओर से घोषित सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी हल्द्वानी के तेजस तिवारी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने तेजस को भविष्य में शतरंज के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने व उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


बता दें कि साढ़े पांच साल के तेजस तिवारी विश्व के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी हैं। जून में निकली फिडे रेटिंग में उन्हें 1149वीं रेटिंग मिली है। इससे पहले वह उत्तराखंड के ''यंगेस्ट चेस प्लेयर'' का खिताब हासिल कर चुके हैं।

विज्ञापन

पांच राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर चुके हैं उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

तेजस अब तक विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में 2022 में हुई राष्ट्रीय अंडर-8 शतरंज प्रतियोगिता, भुवनेश्वर ओडिसा, अहमदाबाद गुजरात में अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता, 2022 में नई दिल्ली में हुई सब जूनियर और 2023 में होसुर तमिलनाडु में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और गोल्डन बॉय का खिताब भी ले चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें