फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

Tue, 06 Oct 2026 03:23 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री धामी ने एसआईआर मतदाता सूची को लेकर उठ रहे सवालों पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को व्यवस्थित और शुद्ध करने की प्रक्रिया पर आपत्ति का कोई कारण नहीं होना चाहिए और चुनाव संविधान व व्यवस्था के अनुसार ही होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईआर मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी कई बार यह प्रक्रिया अपनाई जा चुकी है, तब इस पर आपत्ति क्यों नहीं की गई।

धामी ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया जिस तरह होनी चाहिए, उसी तरह की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए? उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति एक से ज्यादा जगह मतदाता के रूप में दर्ज है तो इससे चुनाव प्रभावित होता है। ऐसे में मतदाता सूची में इस तरह की गड़बड़ियों को दूर करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मतदाता सूची को शुद्ध और व्यवस्थित किया जा रहा है तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की आपत्ति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे ऐसा लगता है कि कुछ गड़बड़ है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून:  बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में फंसे, तीन साथियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

धामी ने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलेगा और व्यवस्था के मुताबिक ही काम होगा। एसआईआर को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है, जबकि धामी पहले भी चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया का बचाव कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें