फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhayanidhi Stalin: सीएम धामी ने की उदयनिधि के बयान की निंदा, कहा-2024 में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी

Mon, 04 Sep 2023 04:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: उदयनिधि स्टालिन ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में कहा था कि 'सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसे समाप्त ही कर देना चाहिए। सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है।'
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि के सनातन पर दिए गए बयान की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि सनातन पर ऐसा बयान बेहद निंदनीय है। उनका यह बयान आईएनडीआईए गठबंधन की घटिया सोच को दर्शाता है। 2024 के चुनाव में देश की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी। 

विज्ञापन


बता दें कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में कहा था कि 'सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसे समाप्त ही कर देना चाहिए। सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहि। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे मिटाना है। इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है।'

Roorkee:  किसान मोर्चा की महापंचायत से लगा शहर में चारों तरफ जाम, एंबुलेंस फंसी, पुलिस के छूटे पसीने

मसूरी में हुआ प्रदर्शन

उदयनिधि स्टालिन के बयान से नाराज मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों ने किया शहर में प्रर्दशन किया। भगत सिंह चौक बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें