फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में मिलने पहुंचे चैंपियन, लेकिन CM ने नहीं दिया भाव

Sat, 17 Feb 2018 07:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Kunwar Pranav Singh in doon university program - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मिलने के लिए एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री रावत ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दून विश्वविद्यालय में बजट पर युवाओं की राय लेने पहुंचे थे। इस दौरान चैंपियन भी वहां पहुंच गए।

चैंपियन के आ धमकने से कार्यक्रम के आयोजक असहज हो गए। वहीं मुख्यमंत्री से अपनी बात कहने के लिए चैंपियन मंच पर जा चढे़, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें भाव नहीं दिया। मुख्यमंत्री चैंपियन से बिना मिले कार्यक्रम से चले गए। इस दौरा कुंवर प्रणव चैंपियन ने खुद को अनुशासित कार्यकर्ता बताया और कहा कि पार्टी में कोई मनमुटाव नहीं है। 

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने हाल ही में सरकार व संगठन के खिलाफ तीखे तेवर अपनाए थे। उनका कहना था कि न तो मुख्यमंत्री और न ही प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी व्यथा सुनी। यहां तक की वे केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने भी अपनी पीड़ा रख चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक गलियारों में हलचल

trivendra singh rawat
बता दें कि प्रणव राज्य सरकार की शिकायत करने भाजपा आलाकमान के पास दिल्ली तक जा पहुंचे थे। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है।

वहीं खानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की नाराजगी और उनके द्वारा दिए गए बयानों से संबंधित प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने विधायक चैंपियन के विवादित बोल से संबंधित पत्रावलियों का अध्ययन करने के साथ ही वीडियो क्लीपिंग भी देखी। 

उन्होंने कहा कि अभी मामले में परीक्षण चल रहा है, यदि प्रकरण अनुशासनहीनता के दायरे में होगा तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी। हालांकि, इस मामले में विधायक कुंवर प्रताप चैंपियन को अभी कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश महामंत्री अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंप देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें