उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के सचिव का स्टिंग करने वाले पत्रकार अशोक पांडेय का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री रावत से जान का खतरा है।
अशोक पांडेय का कहना है कि उन्हें पता लगा है कि स्टिंग आपॅरेशन के चलते उनके और उनके परिवार की हत्या की सुपारी दी गई है। अगर उन्हें या उनके परिवार को कुछ होता है तो इसके पीछे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का हाथ माना जाए। बताया गया कि मंगलवार दोपहर बाद उक्त पत्रकार राज्यपाल केके पॉल से मिलेंगे।
उधर, स्टिंग प्रकरण में अशोक पांडेय का नाम सामने आने के बाद प्रशासन ने पांडेय के ऊपर शिकंजा कसना शुरू दिया है। उत्तराखंड प्रशासन पत्रकार पांडेय की संपत्ति की जांच करवा रहा है।
इस क्रम मंगलवार को एमडीडीए अपनी टीम के साथ पत्रकार के निर्माणाधीन टैगोर विला में अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंचा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही व काफी हंगामा भी हुआ। लेकिन एमडीडीए ने विला का अवैध निर्माण तोड़ दिया।