फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः दूर हुई बुजुर्ग महिलाओं और विकलांग बच्चों की 'गरीबी'

Mon, 26 Oct 2015 01:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में महिला कांग्रेस के सम्मेलन में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महिलाओं के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य सभी बुजुर्ग, विधवाओं और निराश्रित महिलाओं को अधिक से अधिक सुविधाएं देना है। इसके तहत सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु की बुजुर्ग महिलाओं के लिए पौष्टिक अनाज के पैकेट देगी। इस अनाज को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से बांटा जाएगा।

जो महिला एक साल से अपने मायके में रह रही है उसे 800 रुपए प्रतिमाह पेंशन देगी। विकलांग बच्चा पैदा होने पर इसके पोषण के लिए प्रदेश सरकार 500 रुपए प्रतिमाह पोषण भत्ता भी देगी। ऋषिकुल मैदान में दोपहर तीन बजे से शुरू हुए सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि मजदूर की आकस्मिक मौत होने पर एक लाख रुपए की सहायता प्रदेश सरकार दे रही है।
विज्ञापन


मजदूर की बेटी को शादी के लिए 50 हजार रुपए की मदद भी पहले से दी जा रही है। जिले में जल्द इंदिरा अम्मा कैंटीन खोली जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें सस्ती दरों पर खाना उपलब्ध कराया जाएगा।

पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि लोगों को तरह-तरह के सपने दिखाकर केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता में आई थी। लेकिन आज लोग महंगाई से परेशान हैं। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरण सिंह ने कहा कि जिस प्रकार यहां भीड़ एकत्रित हुई है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस दुबारा सत्ता में आएगी।

महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि हमें इन बहुरूपियों से सावधान रहना चाहिए। कार्यक्रम में संतोष चौहान, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, सतपाल ब्रह्मचारी, दर्जाधारी चौधरी राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, मधु सेमवाल, रश्मि गुप्ता, ईश्वरी, बीना कपूर, नासिमा, फातिमा, हसीना रानी, सुभद्रा आर्य, रेखा गुप्ता, ठाकुर रतन सिंह, अनुज सिंह, सचिन बैनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का सभी उठा सकते हैं लाभ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में सरकार ने एपीएल-बीपीएल की श्रेणी को खत्म कर दिया है। इस योजना का अब सभी लोग फायदा उठा सकते हैं।

इसके तहत एक साल में एक लाख तक का मुफ्त इलाज पैनल में पंजीकृत अस्पतालों में होगा। लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में योजना का शत प्रतिशत रिजल्ट नहीं आ रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से योजना के प्रचार-प्रसार करने की अपील की।

दाल के मुद्दे पर कहा कि प्रदेश सरकार 35 रुपए प्रतिकिलो की दर से सस्ती दाल दे सकती है। गन्ना किसानों के बकाए भुगतान पर कहा कि पेराई सत्र से पहले 70 प्रतिशत बकाए का भुगतान कर दिया जाएगा।

सीएम को बताई परेशानी
कांग्रेस नेत्री जहीरा ने सीएम को बताया कि उनके गांव बढ़ेडी राजपूतान में न शौचालय के लिए पैसे आवंटित किए जा रहे हैं और न पात्र लोगों को पेंशन मिल रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने डीएम हरबसं चुघ को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में भाजपा की कई महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

बेघरों ने किया प्रदर्शन
शाम करीब चार बजकर 20 मिनट पर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री जाने की तैयारी कर रहे थे उनके सामने हाथों में तख्ती लिए करीब 20-25 महिलाएं और पुरुष आवास उपलब्ध कराने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे।

घासमंडी से आई अल्का ने बताया कि उन्होंने आवास आवंटन के लिए आवेदन किया है लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं कराया। उपस्थित अधिकारियों ने आवेदनों पर विचार करने का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें